कटिहार, अक्टूबर 22 -- कटिहार, वरीय संवाददाता मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में धूप हल्की चुभन लिए जरूर महसूस हो रही है, लेकिन रात के समय ठंडक का असर बढ़ता जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि जिले में अगले 24 घंटे के भीतर रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान दक्षिण-पूर्वी दिशा से 4 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हल्की हवा चली, जिससे दिन का मौसम सुहावना रहा। हवा की गति में फिलहाल तेजी नहीं आने की संभावना है। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। इसका असर खेती-किसानी पर भी देखने को मिलेगा। धान फसल के लिए मौसम अनुकूल वैज्ञानिकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.