कटिहार, फरवरी 4 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम धीरे-धीरे करवट लेता नजर आ रहा है। ठंड की तीव्रता में कमी के संकेत मिलने लगे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान जिले के रात के तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर यथावत बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के आकलन के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। कोहरे की चादर मेंलिपटा रहा परिक्षेत्र मंगलवार की अहले सुबह जिले का परिक्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सुबह के समय दृश्यता प्रभावित रही, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ा, कोहरा छंटने लगा और आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। दिन के समय धूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.