कटिहार, मार्च 25 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में 2 डिग्री और रात के तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था। अब यह क्रमश: 32 डिग्री और 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। जिले में अब तक पुरवा हवा का प्रभाव था, जिससे नमी बनी हुई थी, लेकिन अब पछुआ हवा चलने से मौसम शुष्क हो जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार, पछुआ हवा के कारण दिन में गर्मी का अहसास बढ़ेगा और रात का तापमान भी हल्का बढ़ सकता है। हालांकि, आसमान साफ रहने से दिन में धूप तेज होगी, जिससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है। उधर सोमवार को धूप से बचाव को लेकर छाता का सहारा के साथ-साथ महिलाएं अपने चेहरे को कपड़े से ढककर चल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.