पूर्णिया, अगस्त 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अगले 24 घंटे के बाद पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में घनघोर वर्षा की संभावना बन रही है। दो दिनों से हल्की वर्षा हुई है जिसमें रविवार को 12.4 मिलीमीटर वर्षा तथा सोमवार को 5 से 6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई है। इस प्रकार वर्षा की रफ्तार में तेजी आने का कारण एक बार फिर मानसून का झोंके से आना बताया जा रहा है। इस बीच सोमवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.02 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन भर गर्मी का आलम रहा तो संध्या 6:00 बजे के बाद अचानक थोड़ी देर के लिए वर्षा हुई। तब जाकर लोगों को गर्मी से राहत मिली। .....आज कैसा रहेगा मौसम: अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण दिन के ...