नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के स्टार्टअप्स से अपील की है कि 'स्टार्टअप इंडिया' का अगला दशक भारत को नवाचार के क्षेत्र में दुनिया की अगली कतार में खड़ा करने वाला होना चाहिए। उन्होंने स्टार्टअप से जुड़े लोगों से आह्वान किया कि आने वाले 10 वर्षों में डीप टेक्नोलॉजी, विनिर्माण और वैश्विक नेतृत्व पर ध्यान दें। सरकार हर कदम पर स्टार्टअप्स के साथ है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का साहस, आत्मविश्वास और नए विचार भारत का भविष्य गढ़ रहे हैं। क्रांति बन चुकी 'स्टार्टअप इंडिया' भारत मंडपम में 'स्टार्टअप इंडिया' की 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को संबंधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप देश के आर्थिक और तकनीकी भविष्य को आकार दे रहे हैं। आज स्टार्टअप इंडिया एक क्रांति बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.