जमशेदपुर, मार्च 16 -- जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल डिमना के नए भवन में अगले 10 दिनों में दो अन्य विभागों के शिफ्ट होने का अनुमान है। एमजीएम अस्पताल साकची के मनोचिकित्सा विभाग और चर्म रोग विभाग को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। जिला प्रशासन ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के साथ बैठक कर अस्पताल के अधीक्षक को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द नए भवन में विभागों को शिफ्ट करें। इसी क्रम में मनोचिकित्सा विभाग जिसमें सिर्फ ओपीडी है को वहां शिफ्ट किया जाएगा ताकि वहां आसानी से कामकाज किया जा सके। साथ ही चर्म रोग विभाग में मात्र कुछ ही पेशेंट भारती रहते हैं इसलिए इस विभाग को भी वहां शिफ्ट किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.