नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने नीट यूजी परीक्षा के सिलेबस में बदलाव किया है। एनएमसी ने भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान से संबंधित नए सिलेबस का ब्यौरा अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया कि इस बदलाव का मकसद क्या है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि नए सिलेबस में भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के 11-12वीं के कोर पाठ्यक्रम पर फोकस किया गया है। नए पाठ्यक्रम से उन उम्मीदवारों को फायदा होने की उम्मीद है जो इन विषयों की गहरी समझ रखते हैं। जबकि कोचिंग से रटने वाले उम्मीदवारों को नया सिलेबस हतोत्साहित करेगा। 2026 में होने वाली नीट परीक्षा नए सिलेबस के अनुसार होगी। एनएमसी के अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (यूजीएमईबी) ने नया सिलेबस जारी करते हुए छात्रों के लिए आवश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.