गोरखपुर, जनवरी 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता कोतवाली रोड स्थित योगगुरु परमहंस योगानंद की जन्मस्थली पर करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन स्मारक का करीब 25 फीसदी हिस्सा पूरा हो गया है। योगगुरु के जीवन की स्मृतियों को संरक्षित करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा यह स्मारक देश-दुनिया में फैले अनुयायियों के लिए स्वागत के लिए अगले साल जुलाई महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। पूरे विश्व को क्रिया योग की शिक्षा देने वाले योगगुरु परमहंस योगानंद की जन्मस्थली गोरखपुर में कोतवाली रोड पर है। कोतवाली थाने के समीप (मुफ्तीपुर) बन रहे भव्य स्मारक (श्री परमहंस योगानंद जन्मस्थली स्मृति भवन) का शिलान्यास बीते 11 मई 2025 को खुद मुख्यमंत्री ने किया था। चार मंजिला स्मारक भवन की हर मंजिल पर अलग-अलग तरीके से योगानंद की यादें संजोयी जाएंगी। कार्ययोजना के मुताबिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.