गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता छह साल से निरस्त चल रही नकहा-लखनऊ पैसेंजर को चलाने की कवायद शुरू हो गई है। एनई रेलवे ने इसका प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया है। बोर्ड ने प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए रेक की व्यवस्था कराने का कहा है। संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह से ट्रेन का संचलन शुरू हो जाएगा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। 19 फरवरी के अंक में 'छह साल से थमे हैं नकहा-लखनऊ पैसेंजर के पहिए' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया था कि कोविड महामारी में निरस्त नकहा-लखनऊ पैसेंजर छह साल बाद भी नहीं चल सकी। यात्रियों ने कई बार इसकी आवाज उठाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 'हिन्दुस्तान' में खबर प्रकाशित होने के बाद रेल प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया। प्रस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.