मेरठ, दिसम्बर 6 -- मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले सप्ताह मेरठ अथवा गाजियाबाद का दौरा करेंगे। संभावना है कुछ बड़े प्रोजेक्ट का लोकार्पण, शिलान्यास के साथ ही मुख्यमंत्री रैपिड रेल का शुभारंभ कर सकते हैं। पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि आधिकारिक सूचना का इंतजार है। शुक्रवार को शासन से अधिकारियों को सूचना मिली कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले सप्ताह आठ या नौ दिसंबर को मेरठ अथवा गाजियाबाद का दौरा करेंगे। मेरठ में मुख्यमंत्री मंडलीय समीक्षा के साथ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों, योजनाओं को लेकर चर्चा करेंगे। शासन से मौखिक सूचना के बाद शुक्रवार को अधिकारी हरकत में आ गए। ऊर्जा भवन सभागार समेत कई स्थानों का अधिकारियों ने जायजा लिया। हालांकि अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ। चर्चा कि मुख्यमंत्री मेरठ अथवा गाजियाबाद में...