मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। 2022 बैच के आईएएस ऋतुराज प्रताप सिंह अगले हफ्ते नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण करेंगे। तारीख अभी तय नहीं है। हालांकि, उन्होंने दो-तीन दिनों में ज्वाइन करने की बात कही है। ऐसे में उनके सोमवार से बुधवार के बीच आने की संभावना हैं। फिलहाल वे भागलपुर के नौगछिया अनुमंडल में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। अगस्त 2024 में उनकी दूसरी पोस्टिंग नौगछिया में हुई थी। उनकी पहली पोस्टिंग पूर्वी चंपारण में मई 2023 में एडीएम के पद पर हुई थी। 28 वर्षीय ऋतुराज यूपी के मैनपुरी जिले के मूल निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में यूपीएससी की परीक्षा में 296 वां रैंक हासिल किया था। उनका वैकल्पिक विषय इंटरनेशनल रिलेशंस व राजनीति विज्ञान था। सिविल सेवा में आने से पहले कुछ समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में भी काम कर चुके हैं। स्मार्ट...