देवरिया, फरवरी 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में कानून व्यवस्था के मद्देनजर कुछ वर्ष पहले खोले गए चार थानों में से तीन थाने आज भी किराए व सरकारी भवन में संचालित हो रहे हैं। दो थानों के प्रशासनिक भवन बनकर तैयार हो गया है। अगले सप्ताह तक सुरौली व श्रीरामपुर थाना अपने नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। हालांकि महुआडीह थाने को नए भवन में शिफ्ट होने में समय लग सकता है। जिले में कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए कुछ वर्ष पहले बरियारपुर व महुआडीह थाना सृजित किया गया। इसके बाद सुरौली व श्रीरामपुर थाना सृजित किया गया। बरियारपुर थाना पहले करौंदी पुलिस चौकी में संचालित किया गया। बाद में भवन तैयार हो गया और बरियारपुर थाना अपने भवन में संचालित हो रहा है। जबकि महुआडीह थाना पुलिस चौकी के भवन में ही अभी संचालित हो रहा है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.