फरीदाबाद, जनवरी 5 -- फरीदाबाद। अगले सत्र से नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र नए भवन में बैठ कर पढ़ाई करते दिखाई देंगे। कॉलेज के नए भवन में बचे हुए काम को तेजी से किया जा रहा है। कॉलेज के निर्माण का लक्ष्य मई तक निर्धारित किया है। कॉलेज भवन में 97 प्रतिशत काम पूरे हो गए हैं। वर्ष 2020 में नेहरू कॉलेज के नए भवन का निर्माण शुरू हुआ था। इसके बाद वर्ष 2021 में कोरोना के आने से काम रुक गया था और लॉक डाउन समाप्त होने के बाद कॉलेज का निर्माण दोबारा से शुरू हुआ था। करीब दो वर्ष पूर्व भवन का निर्माण पूरा हो गया था, लेकिन कुछ नए काम जुड़ने से बजट कम हो गया। पीडब्ल्यूडी ने करीब सात करोड़ रुपये का नया प्रस्ताव बनाया था। उच्चतर शिक्षा विभाग नया बजट जारी करने से इनकार कर दिया था। इसके चलते निर्माण कार्य विलंब हो गया। उच्चतर शिक्षा विभाग ने नेहरू कॉलेज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.