रांची, मार्च 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जामा विधानसभा के रामगढ़ में अगले वित्तीय वर्ष में एक आईटीआई कॉलेज खोला जाएगा। झामुमो की जामा विधायक लुईस मरांडी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज नहीं होने के कारण छात्रों की परेशानी का मुद्दा उठाया था। विधायक की अल्पसूचित प्रश्न का जवाब देते हुए मंत्री संजय यादव ने कहा कि पांच आईटीआई दुमका में हैं। नाला में भी हाल ही में आईटीआई खोला गया है। लेकिन जामा के रामगढ़ से बाकी आईटीआई कॉलेजों की दूरी अधिक है, ऐसे में अगले वित्तीय वर्ष में रामगढ़ और दुमका में एक कॉलेज खोला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.