मधुबनी, दिसम्बर 4 -- मधेपुर,निज संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो चुका है। अब मधेपुर प्रखंड क्षेत्र के गांवों में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव की चर्चा होने लगी है। गांव-जैबार के चौपाल पर वर्ष 2026 में होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की चर्चा तेज हो गई है। चुनाव होने में अभी अमूनन सालभर है। लेकिन गांव का माहौल गर्म होने लगा है। आम-अवाम अब पंचायत के जनप्रतिनिधियों के कार्यों की समीक्षा करने लगे हैं। मधेपुर प्रखंड में जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं वार्ड पंच के चुनाव होंगे। गांवों में विकास और बदलाव की गोटियां सेट होने लगी है। सालभर पहले से ही भावी उम्मीदवार अपनी गोटी सेट करने में लग गए हैं। अपनी प्रबल दावेदारी पसंदीदा पद के लिए बताते हुए संभावित प्रत्याशी सालभर पूर्व से ही शह-मात का खेल श...