फरीदाबाद, जनवरी 22 -- फरीदाबाद। शहर में कुत्तों के लिए श्मशान घाट तैयार किया गया है। इसे अगले माह से शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसे देश का पहला श्मशान घाट बताया जा रहा है। यह श्मशान घाट बुढै़ना गांव में तैयार किया गया है। यहां उपलों के जरिए कुत्तों का अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। निगम प्रशासन ने इस श्मशान घाट को सेवानिवृत्त मुख्य सचिव सुनील गुलाटी के सहयोग से तैयार किया गया है। नगर निगम प्रशासन उनके सहयोग से इसका संचालन करेगा। निगम प्रशासन के मुताबिक, अभी तक शहर में कुत्तों के शवों के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस वजह से कुत्तों के शव जहां-तहां सड़ते देखे जा सकते हैं। इससे आस-पास के इलाके में दुर्गंध भी फैल जाती थी। इस श्मशान घाट के तैयार होने के बाद इसके उदघाटन की तैयारी चल रही है। निगम अधिकारी जल्द ही इसके उदघाटन की तैयारी कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.