बदायूं, अक्टूबर 27 -- एक बार फिर से नगर पालिका ने शहर को साफ और स्वच्छ बनाने की तैयारी की है। अगले महीने से ही शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाया जायेगा। इसके लिए तैयारी हो रही है और प्लानिंग पूरी कर ली गई है। नगर पालिका मशीन, वाहन आदि खरीद रही है। जिसके बाद डोर टू डोर (घर-घर) से कूड़ा लिया जायेगा और सड़कों पर नहीं फेंका जायेगा। इसलिए शहर में गंदगी नजर नहीं आयेगी। शहर नगर पालिका में 29 वार्ड हैं। यहां साफ-सफाई के लिए आये दिन लोग परेशान रहते हैं और गंदगी से शहर की दुदर्शा हो चुकी है। इसके लिए नगर पालिका ने एक बार फिर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की तैयारी की है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए प्रयास भी कई बार किये जा चुके हैं। मगर इस बार सुविधा संसाधनों के साथ तैयारी की जा रही है इसलिए उम्मीद है यह प्लानिंग धरातल पर आयेगी और गंदगी से मुक्ति मिलेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.