गुड़गांव, फरवरी 22 -- गुरुग्राम। सेक्टर-109 में अगले महीने के अंतिम सप्ताह में मैगा रनिंग इवेंट किया जाएगा। इस सिलसिले में सेक्टर-108 स्थित शोभा सिटी के क्लब में एक बैठक हुई। इसमें इस इवेंट के मद्देनजर विचार विमर्श किया गया। अभी इवेंट की तिथि तय नहीं की जा सकी है। इस बैठक में सेक्टर-109 से अमित गुप्ता, मनीष ग्रोवर, गौरव प्रकाश, आनंद आदि मौजूद थे। अमित ने बताया कि पिछले साल आयोजित इवेंट में 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उनके मुताबिक उम्मीद है कि इस साल करीब एक हजार से अधिक प्रतिभागी इस इवेंट में हिस्सा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...