पटना, दिसम्बर 13 -- उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि विकसित बिहार का सपना तब साकार होगा, जब रोजगार के लिए बाहर गए नौजवानों की घर वापसी होगी। राज्य सरकार अगले पांच साल सुशासन और कानून के राज के साथ रोजगार पर भी फोकस करेगी। पहली कैबिनेट में ही 25 चीनी मिलों को खोलने का फैसला लिया गया है। राजीव नगर, नेपाली नगर और दीघा की 1024.52 एकड़ भूमि का न्यायपूर्ण समाधान आखिरी चरण में है। उप मुख्यमंत्री शनिवार को दीघा विधानसभा कार्यालय परिसर में आयोजित अभिनंदन दीघा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। अभिनंदन का कार्यक्रम स्थानीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने रखा था। सभी वक्ताओं ने भाजपा उम्मीदवारों में सबसे बड़े अंतर से डॉ. चौरसिया को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं और आम जनता का आभार जताया और भरोसा दिया कि चारों विधायक व सांसद ...