लखनऊ, जनवरी 11 -- प्रदेश सरकार ने अगले पांच साल में गांवों में 15 लाख उद्यम स्थापित करने की योजना बनाई है। इससे तकरीबन एक करोड़ उद्यमी तैयार होंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के जरिए स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार से जोड़ने की योजना बनाई गई है। प्रत्येक स्वयं सहायता समूह से कम से कम एक सदस्य या समूह को उद्यम के लिए प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। कृषि आजीविका के साथ-साथ गैर-कृषि आजीविका क्षेत्रों में चल रही गतिविधियों का विस्तार हर स्वयं सहायता समूह स्तर तक किया जाएगा। रोजगार से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ही प्रदेश की 14 लखपति दीदियों को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने...