नवादा, अप्रैल 7 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अप्रैल माह से ही धरती तपने लगी है। इस कारण बेतरह गर्मी सता रही है। लेकिन अगले पांच दिनों अर्थात 07 अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। इस क्रम में मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इस बीच भी अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि जारी है। इसका नजारा रविवार को भी रहा। 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 22 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान ने हालिया दिनों की विभीषिका से परिचित करा दिया है। बदलते मौसम को लेकर मौसम विभाग ने सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया है। 07 से 11 अप्रैल के दौरान प्रदेश मे वर्षा की गतिविधि का पूर्वानुमान एवं 07 से 09 अप्रैल के दौरान ओलावृष्टि एवं मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.