गया, अप्रैल 10 -- पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। गुरुवार की दोपहर बाद बादल छा गए। करीब 3 बजे तेज हवा चलने लगी। हवा धूल भरी आंधी में बदल गयी। करीब 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक उत्तरी-पश्चिमी हवा चली। करीब दो मिनट तक चली आंधी का असर जनजीवन पड़ा। बादल व बारिश से मौसम सुहाना हो गया। शाम में नमी के बीच पुरवैया चलने पर मौसम काफी सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। मौसम वैज्ञानिक एस के पटेल ने बताया कि लो प्रेशर के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमी आयी। नमी की मात्रा बढ़कर 80 फीसदी होकर एक जगह जमा हो गयी। ऐसी स्थिति में प्री मानसून की गतिविधि हो गयी और तेज हवा,गरज के साथ हल्की बारिश भी हुई। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में तेज हवा, गरज व चमक की संभावना बनी है। खासकर दोपहर बाद से। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.