समस्तीपुर, जून 14 -- पूसा, निज संवाददाता। उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में अगले दो दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। उसके बाद तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इस क्रम में 16-17 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक ने शुक्रवार को 19 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में 20 से 25 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 एवं दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री एवं न्यूनतम 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। मानसून के संबंध में विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ.ए.सत्तार ने बताया कि वर्तमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.