शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत हनुमत धाम पर बन रहा रिवर फ्रंट मार्च तक तैयार होने की उम्मीद है। नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। रिवर फ्रंट के पूरा होने से शहर को नया स्वरूप मिलेगा और लोगों को टहलने व समय बिताने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत हनुमत धाम पर खन्नौत नदी के किनारे सिंचाई विभाग द्वारा रिवर फ्रंट का निर्माण कराया जा रहा है। यह रिवर फ्रंट हनुमत धाम से शुरू होकर पक्का पुल तक बनेगा। इसकी कुल लंबाई लगभग एक किलोमीटर होगी। परियोजना पर करीब साढ़े करोड़ रुपये की लागत आ रही है। रिवर फ्रंट के निर्माण से न सिर्फ नदी किनारे का सौंदर्यीकरण होगा, बल्कि क्षेत्र में स्वच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.