नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में एक बार फिर तापमान गिरने के आसार हैं। अगले तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहेगा और इसके बाद के तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है और अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। दिल्ली के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य रहा। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चली। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार और शनिवार को धुंध छाए रहने का पूर्व...