बांका, मार्च 21 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। गुरुवार को जिले में मौसम ने करवट ले ली है, जिससे अगले तीन दिनों तक बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। गुरूवार को दिनभर आसमान में बादल छाया रहा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को जिले में बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इधर मौसम में बदलाव के कारण लोगों को बढती गर्मी से राहत मिली है। मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर रवि फसल की कटाई की तैयारी में लगे किसानों को फसल के नुकसान का डर सता रहा है। गेहूं की बाली निकलने के इस समय में तेज हवा और बारिश से पौधों को नुकसान हो सकता है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञ रधुबर साहु का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं से गेहू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.