हमीरपुर, जनवरी 3 -- हमीरपुर। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा शनिवार को जारी ताजा पूर्वानुमान में अगले तीन से चार दिन तक जनपद में घना से अत्यधिक घना कोहरा और शीतलहर की संभावना जाहिर की है। इसे लेकर जिला आपदा एवं प्रबंधन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को शरीर को गर्म रखने के लिए ऊनी कपड़ों की कई परतें पहनने, सिर, गर्दन और हाथ-पैर को ढककर रखने की हिदायतें शामिल हैं। इसके अलावा सुबह और शाम अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, हीटर/अंगीठी का सुरक्षित उपयोग करने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। किसानों को सरसों, गेहूं एवं आलू की फसलों को पाले से बचाव को लेकर हल्की सिंचाई करने, पाले वाली रातों में खेत की मेड़ों पर नियंत्रित धुआं करने की सलाह दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.