गढ़वा, फरवरी 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले सप्ताह झारखंड के लगभग आधा दर्जन जिलों मुख्य रूप से पश्चिम और पूर्वी सिंहभूम सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रांची और संथाल परगना में वर्षा के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई थी। उसका आंशिक असर गढ़वा में भी देखने को मिला था। बंगाल की खाड़ी में जो टर्फ बना था वह धीरे-धीरे तेलंगाना के तरफ बढ़ गया है। वहीं अब जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। उसके कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के ऊपरी भागों में बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश तक दिख रहा है। आंशिक असर गढ़वा जिले में भी देखा जा सकता है। मौसम पूर्वानुमान अनुसार अगले 7 दिनों का मौसम पिछले सप्ताह जैसा ही रहेगा। मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं है। यह जानकारी कृषि विज्ञान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.