नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। व्यापार के क्षेत्र में तमाम वैश्विक चुनौतियों के बीच लोगों का मानना है कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है। अगले एक वर्ष में भी अर्थव्यवस्था की स्थिति बेहतर होगी। इससे लोगों को नया रोजगार मिलेगा और आमदनी में भी इजाफा होगा। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किए गए सर्वेक्षण में लोग अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार को लेकर काफी आशांवित हैं। सितंबर 2022 के बाद सबसे अधिक लोगों ने माना है कि एक वर्ष के अंदर आमदनी में बढ़ोतरी होगी। जबकि मई 2024 के बाद सबसे अधिक लोगों ने रोजगार में वृद्धि की संभावना व्यक्त की है। आरबीआई द्वारा नियमित तौर पर उपभोक्ता विश्वास सर्वे कराया जाता है, जिसमें पता किया जाता है कि लोग महंगाई, रोजगार, अर्थव्यवस्था की स्थिति और खर्च बढ़ने जैसे मुद्दों को लेकर क्या सोचते हैं। दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.