लोहरदगा, मार्च 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को थाना क्षेत्र के नारी गांव में एक ओर लोग होली की खुशियां मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर नारी निवासी जगदीश महतो के परिवार के घर में लगी आग में 16 बकरियों की मौत हो गई। घटना में 12 वर्षीय बालक नमन महतो और प्रकाश महतो आग बुझाने के क्रम में घायल हो गए हैं। अगलगी से घर में रखा अनाज, चार साइकिल, इलेक्ट्रिक चाक सहित अन्य सामान जल कर रख हो गया है। परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना शनिवार दोपहर की है। महतो परिवार बकरी पालन और खेती बाड़ी कर भरण-पोषण कर रहा था। अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मुखिया मीना कुमारी को मिलने के बाद मुखिया ने घटनास्थल पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। साथ ही परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास करने की बात कही है। वहीं किस्को थाना पुलिस ने भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.