पूर्णिया, जनवरी 29 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोन्दवारा पतकेलि पंचायत के पतकेलि मुनि टोला में अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। इस घटना में सात परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गया जबकि घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। हादसे में छह मवेशियों की जलकर मौत हो गई जिससे पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। इस अग्निकांड में मो. मोकिम, मो. अंसार, मो. निजाम, मो. जलालुद्दीन, मो. सद्दास, मो. सनाउल और बेचन मुनि के घर पूरी तरह जल गए। घनी आबादी वाले इलाके में अचानक आग लगने से पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। आग की लपटें उठते देख ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी, पंपसेट और अन्य साधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर धमदाहा एसडीएम...