पटना, मार्च 31 -- कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा है कि कुछ जिलों से अगलगी के कारण खड़ी फसलों के नुकसान की सूचना मिल रही है। इसको देखते हुए जिले से पंचायत स्तर तक के पदाधिकारियों और प्रसार कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि किसानों की फसलों को अगली से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास करें। उन्होंने कहा है कि तेज हवा के साथ बढ़ी हुई गर्मी खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रही है। कहीं गर्म हवा से बिजली के तार से निकली चिंगारी तो कहीं फसल कटाई के लिए उपयोग होने वाले बड़े कृषि यंत्र विशेषकर कंबाइन हार्वेस्टर में घर्षण से निकली चिंगारी से फसलों में आग लग जा रही है। श्री अग्रवाल ने कहा कि अगर गेहूं की फसल तैयार है, तो किसान जल्द कटाई कर लें। कटनी में देरी है तो खेत के आसपास गड्ढा में पानी और बालू रखें, ताकि इससे जल्द आग बुझाई जा सके। कटाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.