मधेपुरा, फरवरी 19 -- आलमनगर एक संवाददाता। नगर पंचायत अंतर्गत सोनवर्षा महादलित टोला में आग लगने से दो घर व घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे की बतायी गयी। बताया गया कि चूल्हे की चिंगारी से सोनवर्षा वार्ड एक निवासी विलास ऋषिदेव के घर में आग लग गयी। आग लगने के समय घर के लोग मजदूरी करने बाहर गए थे। आग की लपटे देख स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अगलगी में रामविलास ऋषिदेव और अमरजीत ऋषिदेव का घर और घर रखे फर्नीचर, बिछावन, कपड़ा, अनाज सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को आपदा मद से सहायता राशि दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...