दुमका, फरवरी 4 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुमीरदाहा पंचायत के महेशबथान गांव में एक खलिहान में अगलगी की घटना हुई। इस घटना में करीब 10 बीघा खेत के पुआल जलकर नष्ट मौके पर ही हो गए। यह घटना सोमवार देर रात की है। अगलगी की घटना में हजारों की नुकसान होने की अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर जीप सदस्य विमान सिंह को गई गई। जीप सदस्य विमान सिंह गांव पहुंचकर घटना की जायजा लिया और अंचल अधिकारी से सम्पर्क कर किसान का हुआ नुकसान का मुआवजा देने की मांग किया। उन्होंने प्रखंड में एक फायरब्रिगेड वाहन की व्यवस्था करने की मांग किया है। फोटो संख्या-08-अगलगी के बाद जला हुआ पुआल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...