मधुबनी, जनवरी 5 -- अंधराठाढ़ी,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंधरा उत्तर पंचायत वार्ड संख्या नौ में एक दलित परिवार के घर में आग लगने से भारी नुकसान होने का अनुमान है। इस घटना में टेंट और डीजे से जुड़ा लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का सारा सामान जलकर राख होने की सूचना है। घटना 31 दिसंबर 2025 की रात की है। पीड़ित परिवार द्वारा भेजा गया ऑनलाइन आवेदन पुलिस को सोमवार पांच जनवरी 2026 को मिला है। पुलिस को भेजे गये ऑन लाइन आवेदन मे पीड़िता अनिता देवी ने अज्ञात लोगों पर दुश्मनीवश आग लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने आवेदन मे बताया है कि.31 दिसंबर 2025 की रात्रि करीब 10 बजे उनके घर के दलान स्थित एक कोठरी में रखा टेंट का सारा सामान खिड़की के रास्ते पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। उसके अनुसार कुछ लोग हमेशा ...