गिरडीह, जनवरी 2 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के बांसडीह टोला खपराडीह में गुरुवार को बिचाली के ढेर में आग लग जाने से गांव के शम्भू मिश्रा के खपरैल मकान में हजारों रुपये की सम्पति जलकर नष्ट हो गई। बताया कि गुरुवार को तीन बजे दिन में घर के पास रखी हुई बिचाली के ढेर में किसी व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई। बिचाली के ढेर में लगी आग ने वहां से सटे खपरैल मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी के बाद हो हल्ला करने पर जुटे ग्रामीणों ने कुआं में पम्पिंग सेट मशीन लगाकर आग पर काबू पाया। तब तक मकान में लगे बांस की बल्ली, लकड़ी एवं छप्पर समेत हजारों रुपए की संपत्ति नष्ट हो गयी। पीड़ित परिवार के लोगों एवं जन प्रतिनिधियों ने स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...