गिरडीह, फरवरी 5 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के झगरुडीह गांव में मंगलवार रात में हुई अगलगी की घटना में मुमताज अंसारी के घर में रखे हुए लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद बुधवार को पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में बताया कि झगरुडीह गांव निवासी मुमताज अंसारी, शमीम अंसारी एवं साजिद अंसारी मंगलवार की रात घर में थे। उसी समय उनके घर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल डब्बा, बाल्टी और डीजल पम्प की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर काबू नहीं पाने पर ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना देने के करीब दो घंटे बाद खरोमहुआ से अग्निशमन वाहन वहां पहुंचा। बाद में अग्निशमन कर्मियों एवं ग्रामीणों की करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.