मऊ, मई 5 -- पूराघाट। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा फतेहपुर ताल नरजा में शनिवार की देर शाम रिहायशी मड़ई में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भयावह थी की आस-पास के लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक घर में रखा लाखों की नगदी समेत गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं घर का मालिक भी आग बुझाते समय गम्भीर रुप से झुलस गया। सूचना पाकर राजस्व टीम ने क्षति का आकलन किया। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा फतेहपुर ताल नरजा में शनिवार की देर शाम शिवनाथ साहनी की रिहायशी मड़ई में अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिजन आनन फानन में बाहर भागे। देखते ही देखते घर से ऊंची ऊंची लपटे निकलने लगी। घर में लगी आग देख आस-पास के लोग जुट गए और आग बुझाने लगे। लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया जा सका। इस आगलगी में शिवनाथ साहनी का गृहस्थी का सामान सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.