बलिया, जनवरी 6 -- गड़वार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बभनौली पंचायत के गोविंदपुर बिंद टोली में सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग में नौ बकरियां झुलसकर मर गई, वहीं घरेलू उपयोग का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मंगलवार को सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार प्रदीप यादव, लेखपाल दिलीप सिंह, दरोगा हाफिज खान ने मौका मुआयना किया तथा पीड़ित को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। गांव निवासी रामजीत बिंद मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। रोज की तरह सोमवार की देर शाम भोजन के बाद परिवार के साथ सोने चले गए, तभी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई, आग की लपटों की गर्मी से नींद खुली तो परिवार के लोग झोपड़ी से बाहर भागे और शोर मचाने लगे। लेकिन जब तक गांव के लोग जुटे और आग बुझाने का प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.