मोतिहारी, जनवरी 9 -- संग्रामपुर निसं । प्रखण्ड के उत्तरी भवानीपुर पंचायत के वार्ड छह भावनीपुर गांव में गुरुवार की देर रात्री अचानक आग लगने से लगभग पांच लाख की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। अग्नि पीड़ित रामाधार शर्मा ने बताया कि रात में सोये थे तभी घर में आग लग गई। आग कैसे लगा इसका पता नही चल सका। अगलगी में आठ बकरियो की जलने से मौत हो गई। वहीं फर्नीचर बनाने का रखी लकड़ी ,राशन, विछावन, आभूषण आदि जल गया। लग्भग पांच लाख की सम्पत्ति जलकर बर्बाद हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। उतरी भवानीपुर पंचायत के मुख्य रेणु देवी के प्रतिनिधि ओंकार प्रसाद जयसवाल ने पुष्टि करते हुए पीड़ित परिवार को आपदा के तहत सहायता राशि मुहैया कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.