दरभंगा, फरवरी 16 -- कुशेश्वरस्थान। अंचल क्षेत्र के चातर गांव में गत शनिवार की रात अगलगी की घटना में पांच घर और उसमें रखे सभी सामान जलकर राख हो गये। अगलगी की इस घटना में दो महिलाएं झुलस गईं। वहीं, आधा दर्जन बकरियां जलकर मर गईं। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार मो. इसराइल के परिवार के लोग अपने आंगन में अलाव जलाकर तापने के बाद सोने चला गये। रात करीब 11.30 बजे अलाव से निकली चिंगारी से उसके घर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर मो. हैदर, मो. सुल्तान, मो. अशरफ एवं मो. निशाबुल के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सभी घर धू-धूकर जलने लगे। गांव में ही डिहवार स्थान में हो रहे नवाह यज्ञ पर जुटे लोग आग के विकराल रूप देखकर मौके पर पहुंचे और अपने संसाधनों से आग को बुझाने में जुट गए। का...