चंदौली, दिसम्बर 18 -- चंदौली। सदर विकास खंड के ग्राम सभा सुल्तानपुर निवासी सुजीत कुमार मिश्रा का दाउदपुर मौजा स्थित सिवान में लगी धान की खड़ी फसल में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। इससे लगभग दो बीघा धान की फसल जलकर नष्ट हो गया। आगलगी में दाउदपुर निवासी बहादुर यादव का भी तीन दीघा धान की फसल जल गया। बुधवार की देर शाम गहरी निवासी किसान की तरफ से धान की प्रणाली जल रहे थे। इस वक्त सुल्तानपुर निवासी सुजीत मिश्रा एवं दाउदपुर निवासी बहादुर यादव का पास में धान की खड़ी फसल में अचानक आग लग जाने से लगभग 5 बीघा धान की फसल जलकर नष्ट हो गया। किसानों ने शासन से जांच कर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.