समस्तीपुर, फरवरी 6 -- शिवाजीनगर। थाना अंतर्गत परसा पंचायत के खरशाम गांव के वार्ड 12 में बुधवार देर रात अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया। इस घटना में स्व. भैरव मंडल के पुत्र ललन मंडल एवं रमाकांत मंडल के घर में रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गये। एक घर से उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि आग की लपटों में घर में रखा बर्तन, बिस्तर, पंखा, ट्रंक, टीवी, साइकिल सब जल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...