गोपालगंज, जनवरी 3 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि जिले के बरौली व उचकागांव प्रखंड के दो गांवों में हुई अगलगी में दो आवासीय घर जलकर राख हो गए। आग लगने का मुख्य कारण अलाव से निकली चिंगारी बताई गई है। पहली घटना शुक्रवार की देर रात उचकागांव थाने के ब्रह्माईन गांव में हुई। जिसमें गांव के कृष्णा साह का आवासीय घर जलकर राख हो गया। इस घटना में चार बकरी, फर्नीचर, कपड़ा, बर्तन, अनाज, जेवर सहित लाखों की संपत्ति राख हो गई। अगलगी की दूसरी घटना रविवार की दोपहर बरौली के बघेजी गांव के संध्या देवी के घर में हुई। इस घटना में घर में रखे फर्नीचर, कपड़ा, बर्तन, अनाज सहित 50 हजार नकद रुपए जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अलाव तापने के दौरान उड़ी चिंगारी से पक्का मकान के दो मंजिल पर रखे लकड़ी के ढ़ेर में आग लग गई। अभी आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.