बेगुसराय, मार्च 23 -- छौड़ाही। थाना क्षेत्र की नारायणपीपर पंचायत के वार्ड नंबर-16 किरमुड्डी गांव में रविवार की दोपहर फूस के घर में आग लगने से तीन लाख रुपये की क्षति हुई है। अग्निपीड़ितों में उपेन्द्र यादव, रामाधार यादव व हरेराम यादव का नाम शामिल है। ग्रामीणों के सहयोग व अग्नशमन यंत्र की सहायता से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि घर के अंदर रखी चौकी के अलावा बर्तन, अनाज, कपड़े समेत लगभग तीन लाख रूपये के सामान जलकर राख हो गये। खूंटे में बंधे जानवरों को लोगों ने खोलकर भगा दिया। इससे जानवर भैंस, गाय व बकरी झुलसने से बच गयी। अग्नि पीड़ित उपेन्द्र यादव,हरेराम यादव व रामाधार यादव ने अंचल कार्यालय छौड़ाही में आवेदन दे अंचल अधिकारी से अग्निशमन सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.