कटिहार, जनवरी 7 -- आजमनगर, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शीतलमनी पंचायत के छमना गांव वार्ड नौ में अचानक आग लगने से तीन परिवारों का तीन आवासीय तथा दो गैर आवासीय घर जलकर राख हो गया।इस अग्निकांड में नकदी सहित लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में बीती रात अचानक आग लगने से गांव के मोहम्मद जहीरुल मोहम्मद रूहूल मोहम्मद दिलशाद का तीन आवासीय तथा दो गैर आवासीय घर जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निकांड में खाने-पीने के अनाज सहित बर्तन, चौकी, पलंग, कपड़े नकद 50 हजार सहित तीन भरी सोना 35 भरी चांदी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से अगर आग बुझाई नहीं जाती तो नुकसान और अधिक होता। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना अंचल अधिकारी आजमनगर को दी गई है। सीओ मोहम्मद रिजवान आलम ने ब...