गोपालगंज, फरवरी 15 -- गोपालगंज। मांझागढ़ थाने के मधु सरेया गांव में रविवार की दोपहर हुई अगलगी में एक झोपड़नुमा आवासीय घर जलकर राख हो गया। झोपड़ी में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। अग्निपीड़ित इसी गांव का विश्वनाथ चौधरी है। इस घटना में घर में रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज, फर्निचर सहित हजारों की संपत्ति नष्ट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। जिसकी जानकारी अग्निशमन विभाग की टीम को दी गयीञ मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के सोनू कुमार व निजु कुमारी ने आग पर काबू पा लिया। घटना की जानकारी स्थानीय अंचल कार्यालय को दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.