मधुबनी, मार्च 25 -- अंधराठाढ़ी। हरना पंचायत के वार्ड 12 निवासी जिया लाल ठाकुर के मवेशी घर में सोमवार की रात आग लग गयी। अगलगी में दो मवेशियों के भी झूलसने से मौत की खबर है। घटना स्थल रुद्रपुर थाना में है। पीड़ित जियालाल ठाकुर ने बताया कि बिजली के शार्ट शर्किट से आग लगी थी। जबतक वे लोग. कुछ समझ पाते तब तक आग पूरे घर को चपेट में ले लिया था। शोर गुल सुन कर ग्रामीण जुटे ओर फायर ब्रिगेड की टीम भी आकर आग पर काबू. पाने का प्रयास किया किन्तु घर को बचाया नही जा सका। अगलगी की इस घटना में घर में रखे फर्नीचर बनाने की लकड़ी, दो साइकिल, औजार आदि जल स्वाहा हो गये थे। झूलसने दो मवेषियों की भी मौत हो गयी। सूचना पर रुद्रपुर में पदावास्थित भ्रमण शील. पशु चिकित्सक डॉ उमाशंकर ने आकर मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.