बलिया, मार्च 16 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। अज्ञात कारणों से लगी आग में शनिवार की रात किराना व अन्य सामानों की दुकान जलकर नष्ट हो गयी। घटना में दुकान में मौजूद गैस सिलेंडर भी तेज धमका के साथ ब्लास्ट हो गया। संयोग की बात यह रही की इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। ग्रामीणों के सहयोग से फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। डिहवां (चकरा) निवासी गिरिजा राम गांव की चट्टी पर गुमटी में किराना, अंडा आदि की दुकान चलाते थे। रोज की तरह वह शनिवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गये। इसी बीच किसी प्रकार दुकान में आग लग गयी। लपटों व धूआं को निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। लोग वैकल्पिक संसाधनों से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गये। इसके साथ ही उन्होंने मामले से पुलिस व अग्निशमन विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.