बगहा, जनवरी 16 -- मैनाटाड़। थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में हुई अगलगी में घर सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया । घटना शुक्रवार की सुबह की है ।बताया जाता है कि शेख रईस के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी की घटना में घर समेत सामान ,नगदी ,बर्तन आदि राख हो गए।वहीं दो बकरी भी झुलस कर मर गयी। जबकि तीन भैंस गंभीर रूप से झुलस गयी है।वार्ड सदस्य सोनी खातुन ने पीड़ित परिवार के लिए अंचल प्रशासन से राहत की मांग की है। इधर सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...